डिप्टी सीएम ने किया नालंदा परिसर का भूमि पूजन, कहा- तेज गति से हो रहा गांव और शहरों का विकास
कांकेर। Deputy CM Arun Saw:छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री अरुण साव का आज कांकेर जिले में तीन जगहों पर प्रवास रहा। जहां उन्होंने पहले भानुप्रतापपुर के हाटकोंदल गांव में हायर सेकेंडरी स्कूल और पुल का उद्घाटन किया और उसके बाद कोरर ग्राम में लाइब्रेरी का शुभारंभ किया। इसके बाद वे कांकेर में नालंदा परिसर निर्माण कार्य के अंतर्गत सेंट्रल लाइब्रेरी के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।
उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ कांकेर के सांसद भोजराज नाग, विधायक आशाराम नेताम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष अरुण कौशिक समेत बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता और मावा मोदल में अध्ययनरत बच्चे भी शामिल हुए।
Deputy CM Arun Saw: इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद गांव और शहरों में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार लगातार कार्य कर रही है। नगरीय निकाय स्वच्छ हो इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।




