
गुजरात। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काफिला अहमदाबाद से गांधीनगर जाते समय रास्ते में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए रुक गया। पीछे से आ रही एक एंबुलेंस को रास्ता देने के बाद ही प्रधानमंत्री का काफिला रवाना हुआ।
गुजरात में दो दिन की यात्रा पर आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरे दिन गांधीनगर में स्वदेशी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन करने के बाद अहमदाबाद में गुजरात की पहली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | Gujarat: Prime Minister Narendra Modi, en route from Ahmedabad to Gandhinagar, stopped his convoy to give way to an ambulance pic.twitter.com/yY16G0UYjJ
— ANI (@ANI) September 30, 2022
अहमदाबाद के समारोह के पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का काफिला गांधीनगर के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में पीछे से एक एंबुलेंस को आता देख प्रधानमंत्री का काफिला रुक गया तथा एंबुलेंस को रास्ता देकर उसके आगे बढ़ जाने के बाद ही रवाना हुआ।




