[t4b-ticker]
Advertisement
देशदेश-विदेशबड़ी खबर

Operation Sindoor Update : सर्वदलीय बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बड़ा बयान कहा – ‘ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी है, अभी और होंगे हमले’

नई दिल्ली : पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों पर भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई यानी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर केंद्र सरकार ने आज सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन के विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई।

बैठक में ऑपरेशन के उद्देश्य, लक्षित ठिकानों, सुरक्षा रणनीति, और पाकिस्तान की संभावित प्रतिक्रिया के मद्देनज़र भारत की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सरकार की ओर से बताया गया कि यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की गई है, जिसका मकसद आतंकवादी ढांचे को नष्ट कर आगे के हमलों को रोकना है।

रिजिजू ने कहा: ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ऑपरेशन पर बयान देते हुए कहा, “यह एक ऑनगोइंग ऑपरेशन है और अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।” उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इरादा साफ है—देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सभी दलों से एकजुटता बनाए रखने की अपील की।

मल्लिकार्जुन खरगे बोले – “हम सरकार के साथ हैं”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बैठक के बाद कहा, “ऐसे वक्त में हम सबको एक होकर देश के साथ और सरकार के साथ खड़ा रहना चाहिए।” उन्होंने सभी दलों से अपील की कि वे राजनीतिक मतभेदों को छोड़कर एकजुट रहें।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close