Breaking news
Advertisement
देशबड़ी खबर

SP नेता आज़म खान हो सकते हैं जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने दी अंतरिम जमानत

नई दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान(Azam Khan) को अंतरिम जमानत दे दी है। आजम खान बीते करीब 2 साल से ज्यादा वक्त से जेल में बंद है। आज उन्हें राहत की खबर मिली है। आजम खान की ये 89 वीं केस की अंतरिम जमानत है। इससे पहले 88 मामलों में जमानत मिल चुकी है। इस खबर के बाद उनके समर्थक काफी खुश नज़र आए।

10 बार के विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के सांसद रह चुके आजम खान ऐसे समय पर जेल से बाहर आ रहे हैं, यूपी सरकार ने आजम खान को भूमाफिया और आदतन अपराधी बताया था। बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत SC ने अंतरिम जमानत दी है। कोर्ट ने अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए अंतरिम जमानत दी है। नियमित जमानत होने तक अंतरिम जमानत जारी रहेगी। हालांकि अभी ये पता नहीं चल पाया है की वे जेल से कब छूट पाएंगे लेकिन फिर भी ये काफी राहत देने वाली खबर है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close