Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर

अपैक्स बैंक अध्यक्ष बने केदारनाथ गुप्ता, सीएम विष्णुदेव साय की मौजूदगी में लिया कार्यभार

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने बुधवार को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अपैक्स बैंक के अध्यक्ष पद का औपचारिक कार्यभार संभाल लिया। बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

रमन सिंह ने सहकारिता क्षेत्र की विभूतियों को किया याद

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यक्रम में स्व. लाखे, ठाकुर प्यारे सिंह लाल जैसे सहकारिता क्षेत्र के दिग्गजों को याद करते हुए कहा कि इन्हीं के प्रयासों से छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखी गई थी, जो आज मजबूत और विकसित स्वरूप में है। उन्होंने कहा कि अब जब गृह मंत्री अमित शाह केंद्र में सहकारिता विभाग संभाल रहे हैं, तो इसमें चमत्कारी बदलाव की उम्मीद है।

READ MORE : अपोलो अस्पताल पर लापरवाही का आरोप: रिटायर्ड SECL कर्मी को दवा का ओवरडोज देने से बिगड़ी हालत, परिजनों ने की शिकायत

 

किसानों के जीवन में परिवर्तन लाने वाले मुख्यमंत्री

रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में धान की रिकॉर्ड खरीदी, बोनस भुगतान जैसे ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश में ऐसा कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है, जिसने किसानों के जीवन में इतनी व्यापक खुशहाली लाई हो।

 

READ MORE : युक्तियुक्तकरण विवाद पर हाईकोर्ट की सुनवाई: प्रभावित शिक्षकों को तीन दिन में अभ्यावेदन देने का निर्देश

अपैक्स बैंक का बढ़ता प्रभाव

अपैक्स बैंक को छत्तीसगढ़ का सबसे शक्तिशाली संगठन बताया गया, जिसका वार्षिक टर्नओवर 40 हजार करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के जनधन योजना के तहत बैंक में 53 करोड़ खातों का खुलना एक चमत्कारी उपलब्धि है।

केंद्र सरकार की पारदर्शी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा गया कि अब 100 रुपए भेजने पर पूरा पैसा सीधे लाभार्थियों के खाते में पहुंच रहा है, जबकि पहले 1 रुपए में केवल 15 पैसे ही मिलते थे। उन्होंने बताया कि 30 हजार करोड़ रुपए की धान खरीदी का भुगतान सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर किया गया, जिससे कई बैंक खाते एक साथ ट्रांजेक्शन से सीज हो गए।

 

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close