Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़दुर्ग

CG NEWS : एसपी ऑफिस में पदस्थ आरक्षक की तालाब में मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग। जिले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की लाश तालाब में मिली है। शव करीब दो दिन पुरानी बताई जा रही है। शव के पास मिले आईकार्ड से उसकी पहचान अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई है। कॉन्स्टेबल की मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम 5 बजे के करीब पुलिस लाइन के पीछे स्थित तालाब में लोगों ने एक युवक की लाश तैरते हुए देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला गया। शव की जांच की गई तो जेब से पुलिस विभाग का आई कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान आरक्षक 0894 अक्षय कुमार नागरे के रूप में हुई। वो दुर्ग एसपी ऑफिस में पदस्थ था। पुलिस आरक्षक के पास मिले मोबाइल की कॉल डिटेल्स खंगाल रही है।

दुर्ग पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आरक्षक की मौत कैसे हुई। उसकी हत्या करके तालाब में फेंका गया या किसी और कारण से उसकी मौत हुई। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई है।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close