Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

Daler Mehndi Controversy: ‘पाजी को शराब पीते देखा तो मैं गाना छोड़ दूंगा’ दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरे बादशाह और कपिल शर्मा, मीका सिंह ने भी दिया जवाब

टिहरी। Daler Mehndi Controversy: उत्तराखंड के टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में पंजाबी गायक दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर शुरू हुआ विवाद अब चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल और दलेर मेहंदी के बीच हुई बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया। वीडियो में मंत्री गायक की शारीरिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए नजर आते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर दलेर मेहंदी को लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। अब इस मामले में मीका सिंह, कपिल शर्मा और बादशाह जैसे कलाकार दिग्गज गायक के समर्थन में सामने आए हैं।

Raigarh Road Accident: पलक झपकते ही बुझ गए 3 घरों के चिराग, दो अलग-अलग हादसों में 3 लोगों की मौत, इलाके में शोक

वायरल वीडियो के बाद बढ़ा विवाद

टिहरी में आयोजित कुंजापुरी मेले में दलेर मेहंदी प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनकी परफॉर्मेंस को रोककर मंच पर ही टिप्पणी की। वायरल वीडियो में मंत्री गायक से कहते सुनाई देते हैं कि जब उनसे ठीक से खड़ा नहीं हुआ जा रहा, तो वह गाना कैसे गाएंगे। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस घटना को लेकर बहस छिड़ गई। जहां कुछ लोग इस मामले पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं कई यूजर्स ने दलेर मेहंदी को लेकर मीम्स भी बनाए। विवाद बढ़ने के बीच अब मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने उनके पक्ष में अपनी बात रखी है।

मीका सिंह ने भाई के समर्थन में दिया बयान

दलेर मेहंदी के समर्थन में सबसे पहले उनके छोटे भाई और गायक मीका सिंह सामने आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर अपने बड़े भाई पर लगाए जा रहे आरोपों पर सवाल उठाए। मीका का कहना है कि दलेर मेहंदी शराब नहीं पीते और उन्होंने कभी अपने भाई को शराब का सेवन करते नहीं देखा।

वीडियो में मीका सिंह ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई यह साबित कर दे कि दलेर मेहंदी शराब पीते हैं, तो वह गायकी छोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब किसी ने दलेर मेहंदी को शराब पीते हुए नहीं देखा, तो उनके बारे में इस तरह की बातें फैलाना कितना उचित है। मीका ने अपने बयान में यह भी बताया कि उनके बड़े भाई पिछले दो वर्षों से बीमार चल रहे हैं। ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर टिप्पणी करने और बिना पुष्टि के आरोप लगाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की।

कपिल शर्मा ने भी जताया समर्थन

इस विवाद में कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा ने भी दलेर मेहंदी का साथ दिया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि दलेर पाजी की एक गंभीर सर्जरी हुई थी, जिसके बारे में लोगों को पता नहीं है. हमें एक-दूसरे के साथ थोड़ा और अच्छा बिहेव करने की जरूरत है, क्योंकि हमें नहीं पता कि कोई इंसान अपनी जिंदगी में किस दौर से गुजर रहा है। उन्होंने लोगों से कहा कि सच्चाई जाने बिना किसी भी इंसान के लिए रिएक्ट करना ठीक नहीं है।

Kapil Sharma

CG News: पुलिस स्मृति दिवस पर CM ने अमर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान

बादशाह भी आए दलेर मेहंदी के पक्ष में

Daler Mehndi Controversy: अब मशहूर रैपर और गायक बादशाह भी दलेर मेहंदी के समर्थन में उतर आए हैं। सिंगर और रैपर ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर कहा कि दलेर मेहंदी लीजेंड हैं और उनका सम्मान होना चाहिए. वो अपने पोस्ट में लिखते हैं, ‘दलेर मेहंदी लीजेंड हैं और बात खत्म. आप अपनी नाराजगी जाहिर कर सकते हैं लेकिन किसी कलाकार को पब्लिक में इस तरह बेइज्जत नहीं करना चाहिए खासकर उसे जिसने इस म्यूजिक इंडस्ट्री को इतना कुछ दिया है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close