Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

दुष्कर्म के आरोपी के घर चलेगा बुलडोजर, महापौर मीनल चौबे ने आरोपी के घर लगवाया नोटिस

रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना इलाके से बीते दिनों दुष्कर्म की वारदात सामने आई थी। जहां एक 9 साल की बच्ची से एक 65 वर्षीय बुजुर्ग ने घिनौना कृत्य किया था। घटना के बाद से लोगों में आक्रोश में है। वहीं अब इस मामले को लेकर नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। कहा गया कि, आरोपी के घर बुलडोजर चलेगा।

बता दें कि, रायपुर महापौर मीनल चौबे विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ मौके पर पहुंची थी। जहां उन्होंने आरोपी के घर की जांच कर नोटिस लगवाई है। बताया गया कि, आरोपी ने अवैध ढंग से दुकान और मकान का निर्माण कर रखा है।

Raipur News: मालूम हो की आरोपी आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी पर बच्ची से 5 दिनों तक दुष्कर्म करने का आरोप है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी का वीडियो भी सामने आया था।

 

 

यह भी देखें

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close