क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
बदमाशों के हौसले बुलंद, राजधानी में पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला, धरपकड़ का वीडियो आया सामने
रायपुर। Attack on Constable : राजधानी के विधानसभा थाना इलाके में एक पुलिस आरक्षक पर तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। बताया गया कि, आरक्षक टेकराम साहू आरोपी बदमाश साहिल कुर्रे को पकड़ने के लिए थे। लेकिन बदमाश ने उन पर तलवार से हमला कर दिया।
इस हमले में आरक्षक बाल-बाल बच गए, लेकिन बदमाश ने कीचड़ में जाकर छिपने की कोशिश की। हालांकि, स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बदमाश को दबोच लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
Attack on Constable : इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश को तलवार लहराते और पुलिसकर्मी पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
Advertisement




