Breaking news
Advertisement
बड़ी खबर

RSS नेता मदन दास देवी का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया

नई दिल्ली। संघ के वरिष्ठ प्रचारक मदन दास देवी का सोमवार सुबह निधन हो गया। मदन दास देवी ने 81 साल की उम्र में बेंगलुरु में अंतिम सांस ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदन दास देवी के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने कहा कि उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला।

मदन दास देवी के पार्थिव शरीर को 24 जुलाई को दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक बेंगलुरु स्थित आरएसएस कार्यालय केशवकृपा में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को पुणे में किया जाएगा। मदन दास संघ और ABVP में कई पदों पर रहे हैं। वे ABVP के राष्ट्रीय संगठन मंत्री और संघ के सह-सरकार्यवाह के दायित्व पर रह चुके हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, श्री मदन दास देवी जी के देहावसान से अत्यंत दुख हुआ है। उन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित कर दिया। उनसे मेरा न सिर्फ घनिष्ठ जुड़ाव रहा, बल्कि हमेशा बहुत कुछ सीखने को मिला, शोक की इस घड़ी में ईश्वर सभी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारजनों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close