[t4b-ticker]
Advertisement
गरियाबंदछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Diarrhea In Gariaband: जिले में डायरिया का प्रकोप, 40 से अधिक लोग प्रभावित, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

गरियाबंद। Diarrhea In Gariaband: गरियाबंद जिले के नगर पंचायत फिंगेश्वर में डायरिया के मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 और 8 में उल्टी-दस्त की शिकायतें सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तत्काल सर्वे और उपचार अभियान शुरू कर दिया है।

Rath Yatra 2026: 16 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, आज आयोजन की रूपरेखा बताएगी जगन्नाथ सेवा समिति

जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में 100 से अधिक घरों का सर्वे किया। जांच के दौरान 40 से अधिक लोग दस्त और उल्टी की समस्या से पीड़ित पाए गए। सभी मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर पहुंचकर लोगों को ओआरएस (ORS) के पैकेट और क्लोरीन की गोलियां वितरित कर रही हैं। साथ ही दूषित पानी से बचने और स्वच्छता बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।

डायरिया से गंभीर रूप से प्रभावित 4 से अधिक मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका उपचार जारी है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार सभी मरीजों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संक्रमण के संभावित कारणों का पता लगाने के लिए पीने के पानी के नमूनों की जांच भी कराई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और नगर पंचायत की संयुक्त टीम क्षेत्र में लगातार निगरानी बनाए हुए है ताकि बीमारी को फैलने से रोका जा सके।

CG Monsoon Session 2026: विधानसभा मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, नक्सलवाद, अविश्वास प्रस्ताव और कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

Diarrhea In Gariaband: वहीं, नगर पंचायत फिंगेश्वर ने नागरिकों से अपील की है कि वे फिलहाल टैंकर से उपलब्ध कराए जा रहे स्वच्छ पेयजल का ही उपयोग करें। साथ ही पानी को उबालकर पीने, साफ-सफाई रखने और किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close