छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़
जिले में पत्नी ने तकिये से गला दबाकर की पति की हत्या, इस हरकत से थी परेशान
जांजगीर चांपा। Wife Killed Her Husband: शक एक ऐसी चीज है जो किसी भी रिश्तों को तबाह कर देती है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना चांपा थाना क्षेत्र के मंझली तालाब के पास की बताई गई।
दरअसल, चरित्र शंका से परेशान होकर महिला ने अपने पति की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया और घटना में प्रयुक्त तकिया भी जब्त कर लिया गया है।
Wife Killed Her Husband: पुलिस ने महिला आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र के मंझली तालाब के पास की है।
Advertisement




