नौकरी का सुनहरा मौका, इस बैंक में कुल 600 पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां देखें कैसे करें आवेदन
Bank Of Maharashtra Recruitment : अगर आप भी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, बैंक ऑफ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस के 600 पदों पर भर्ती निकली है। जिसमें आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 15 जनवरी से शुरू हो गई है। जिसकी आखिरी तारीख 25 जनवरी तय की गई है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार इसके ऑफिशियल वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
जनरल- 302
एससी- 69
एसटी- 46
ओबीसी- 133
ईडब्ल्यूएस- 50
कुल पदों की संख्या- 600
शैक्षणिक योग्यता
इसमें आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार को अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना। जिसे दसवीं या बारहवीं की मार्कशीट से साबित करना होगा।
आयुसीमा
आवेदक की न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकत आयु 28 साल होनी चाहिए। इसके साथ ही एससी, एसटी कैटेगीर वालों को आयुसीमा में 5 साल की छूट दी जाएगी, जबकि ओबीसी को 3 साल और दिव्यांग को 10 से 15 साल की छूट दी जाएगी।
फीस
जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वालों को GST सहित 150 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। जबकि, एससी, एसटी वालों को 100 रुपए देने हैं।
Bank Of Maharashtra Recruitment : कैसे करें आवेदन
ऑफिशियल वेबसाइट पर bankofmaharashtra.in पर जाएं।
होम पेज पर Click here for New Registration पर क्लिक करें।
मांगी गई डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
सिग्नेचर और फोटोग्राफ अपलोड करें।
फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल कर रखें।




