राजधानी में गणेश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से युवक की मौत, मचा हड़कंप
रायपुर। Raipur News: राजधानी रायपुर में गणेश विसर्जन के दौरान एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि, युवक अपने दोस्तों के साथ रात में गणेश विसर्जन करने आया था। इसी दौरान हादसा हो गया। जिसके बाद आज सुबह युवक की लाश को एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाकर बाहर निकाला है। यह पूरा मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
खमतराई थाना प्रभारी सचिन सिंह से मिली जानकारी के मुताबिक, वारदात शनि-रविवार दरमियानी रात 12 बजे की है। गणेश विसर्जन के दौरान राजस्थान निवासी राहुल राजपूत सिंह उम्र 21वर्ष गहरे पानी में चले गया। उसने बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाया और पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
Raipur News: वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने SDRF के साथ मिलकर सुबह सर्च ऑपरेशन कर लाश को पानी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि, युवक एक होटल में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ गणेश विसर्जन करने आया था। इसी दौरान यह घटना हो गई। फिलहाल पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और युवक के परिजनों को सूचना दे दी है।




