[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़हादसा

Road Accident: मातम में बदली जन्मदिन की खुशियां, बस-ऑटो की भीषण भिड़ंत में 6 की मौत, 2 गंभीर घायल

पलनाडु। Road Accident:  आंध्र प्रदेश के पलनाडु जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। चिलकलूरिपेट इलाके में नेशनल हाईवे पर एक निजी बस और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर बस के नीचे दब गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Raipur News: जब एक जिद ने बदली 1001 लोगों की जिंदगी…राजेश मूणत के जुनून ने लिखी सेवा की अनोखी कहानी

जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

पुलिस के मुताबिक, वेलुरु गांव के कुछ लोग अपने रिश्तेदार की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने प्रकाशम जिले के कोंडामंजुलुरु गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी ऑटो-रिक्शा से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चिलकलूरिपेट के पास हाईवे पर सामने से आ रही निजी बस से ऑटो की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस विजयवाड़ा से तिरुपति की ओर जा रही थी। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की संभावित वजह माना जा रहा है, हालांकि हादसे का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।

टक्कर के बाद ऑटो बस के नीचे दबा

दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह पिचक गया और बस के नीचे फंस गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने सभी मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतकों की पहचान बोंटा मंगम्मा, बोंटा बाबूराव, बोंटा गंगम्मा, बोंटा संपूर्णम्मा, बोंटा मरियम्मा और एस. लक्ष्मम्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग वेलुरु गांव के रहने वाले थे और आपस में रिश्तेदार थे। परिवार के साथ खुशी का समारोह मनाकर लौट रहे लोगों के लिए रास्ते में हुई यह दुर्घटना जिंदगी का सबसे बड़ा दुख बन गई।

Devendra Yadav: चुनाव विवाद मामले में देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से झटका, खारिज की SLP, अब हाईकोर्ट में होगी सुनवाई

जांच में जुटी पुलिस

Road Accident: घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बस चालक की भूमिका, वाहन की गति और दुर्घटना की अन्य परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस हादसे की सटीक वजह पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। एक साथ छह लोगों की मौत की खबर से वेलुरु गांव में मातम पसरा हुआ है। जिस परिवार में कुछ देर पहले जन्मदिन की खुशियां थीं, वहां अब अपनों को खोने का गम है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close