‘वो हमें सिखाएंगे सनातन धर्म क्या है, उनके बाप भी…’ पंडित धीरेंद्र शास्त्री पर भड़के पूर्व सीएम भूपेश बघेल, कह दी ये बड़ी बात
रायपुर। Bhupesh Baghel On Dhirendra Shastri: सोशल मीडिया पर इन दिनों छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच तीखी नोक-झोंक देखने को मिल रही है। जहां छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा था कि, कथावाचक प्रदीप मिश्रा और धीरेंद्र शास्त्री अंधविश्वास फैला रहे हैं। देश में हिंदू कभी खतरे में नहीं था। वहीं धीरेंद्र शास्त्री ने भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, यदि हिंदू समाज को एकजुट करना, भक्ति का प्रसार करना और राष्ट्रवाद की भावना जगाना अंधविश्वास है, तो जिन्हें ऐसा लगता है, उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। वहीं इसके बाद फिर भूपेश बघेल ने तीखा पलटवार किया है।
भूपेश बघेल ने कहा कि, हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत से कथावाचक हैं वे लोग बहुत मुश्किल से अपना आश्रम या घर चला पा रहे हैं, भगवत भजन करते हैं और भक्ति-ज्ञान के बारे में बताते हैं. छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कथावाचक पवन दीवान जी रहे हैं, उनके आश्रम के हालात देख लीजिए. वो मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे हैं, जिंदगी भर कथावाचन किए, उनकी स्थिति देख लो और दूसरी तरफ इन धीरेंद्र शास्त्री और प्रदीप मिश्रा की स्थिति देख लो
Bhupesh Baghel On Dhirendra Shastri:इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, सरकारी जहाज में घूम रहे हैं, बड़े-बड़े हॉस्पिटल खोल रहे हैं, मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं, करोड़ों-अरबों के मालिक बन गए हैं। जब इनके झाड़-फूंक से, दिव्य दरबार से लोग ठीक हो रहे हैं तो मेडिकल कॉलेज, अस्पताल क्यों खोल रहे हैं?जब धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म नहीं हुआ था तब से हम हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पढ़ रहे हैं, वो हमें सिखाएंगे सनातन धर्म क्या है? मेरे ससुराल में ही 5 साधु हैं, इनके तरह ढोंगी नहीं हैं। साथ ही कहा कि, क्या उम्र है धीरेंद्र शास्त्री की मैं उनके बाप भी मुझसे छोटे होंगे।
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और @INCIndia के महासचिव @bhupeshbaghel को सुनिए….
जब धीरेन्द्र शास्त्री का जन्म नहीं हुआ था तब से हम हनुमान चालीसा, बजरंग बाण पढ़ रहे हैं.
वो हमें सिखाएंगे सनातन धर्म क्या है? मेरे ससुराल में ही 5 साधु हैं, इनके तरह ढोंगी नहीं हैं.… pic.twitter.com/C0dfnnHzbP
— Jaydas Manikpuri (@JayManikpuri2) December 26, 2025
हमारे छत्तीसगढ़ में बहुत से कथावाचक हैं वे लोग बहुत मुश्किल से अपना आश्रम या घर चला पा रहे हैं, भगवत भजन करते हैं और भक्ति-ज्ञान के बारे में बताते हैं.
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े कथावाचक पवन दीवान जी रहे हैं, उनके आश्रम के हालात देख लीजिए.
वो मंत्री, सांसद और विधायक भी रहे हैं,… pic.twitter.com/QcLTwIP5tW
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 26, 2025




