छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और चिंतामणि महाराज ने लोकसभा में उठाया रेलवे का मुद्दा, तो मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब
छत्तीसगढ़ के सांसद बृजमोहन अग्रवाल और चिंतामणि महाराज ने लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान रेलवे से जुड़े मुद्दे उठाए है, जहाँ बृजमोहन अग्रवाल ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से छत्तीसगढ़ रेलवे के डेवलेपमेंट को लेकर कई सवाल पूछे, बृजमोहन अग्रवाल ने अपने पहले सवाल में पूछा कि पिछले 3 सालों में कितनी ट्रेनें निरस्त की गयी है, और छत्तीसगढ़ जोन से मिलने वाली रेवेन्यू देश में किस स्तर पर है साथ ही छत्तीसगढ़ के उन छेत्रों में जहाँ आवागमन की सुविधा नहीं है, उन छेत्रों में रेल्वे बिछाने के लिए क्या योजनाए की जा रही है, वही सांसद चिंतामणि महाराज ने "विश्रामपुर और सूरजपुर में स्टॉपेज देने के साथ साथ दिल्ली निजामुद्दीन एक्सप्रेस को सप्ताह में दो दिन चलाये जाने की भी मांग की. जिस पर मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जबाब देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ एक आदिवासी बाहुल्य और महत्वपूर्ण राज्य है, दुर्भाग्यवश छत्तीसगढ़ रेलवे के डेवलेपमेंट के लिए फंड्स बहुत कम दिए जाते थे, आज फंड्स भी दिए जा रहे हैं, काम भी हो रहा है, आगे उन्होंने कहा की तीन साल पहले छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों की संख्या थी 56 मेल एक्सप्रेस और 121 पैंसेंजर ट्रैन होती थी, और आज 58 मेल एक्सप्रेस है और 128 पैसेंजर ट्रैन है, इसी के साथ करीब 37 हजार करोड़ रूपए का इन्वेस्मेंट छत्तीसगढ़ रेलवे के डेवलेपमेंट के लिए हो रहा है, साथ ही 8 नए लाइन के प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमे 1358 किलोमीटर की नयी रेलवे लाइन बन रही है, जिसमे 20 हजार करोड़ रूपए का इन्वेस्मेंट हो रहा है,
प्रदेश में इन दिनों कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है, जिनमे कोरबा, जांजगीर, सरगुजा समेत कोरिया कई जिले शामिल है, वही मौसम विभाग ने बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ जिलों के साथ ही बीजापुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। कोरबा में भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। दर्री डैम के गेट खोलकर हसदेव नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। इससे नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इसके साथ ही जांजगीर में भी सड़कों पर जलभराव से भारी समस्या हो रही है। वही कोरिया जिले में भारी बारिश को देखते हुये दो दिनों तक स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा की गई है। जारी आदेश के मुताबिक, 7 अगस्त (आज) और 8 अगस्त को छुट्टी रहेगी। क्यूंकि बरसात की वजह से नदी, नाले, नहर और तालाब सब उफान पर है. बता दे की प्रदेश में अब तक औसत से 10% ज्यादा पानी गिर चुका है।
सांसद बृजमोहन और चिंतामणि ने लोकसभा में उठाया रेलवे का मुद्दा,मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिया ये जवाब
I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .