Breaking news
Advertisement
क्राइमदेशबड़ी खबरबिहारब्रेकिंग न्यूज़

श्रीलेदर शोरुम से बदमाशों ने तोडा शटर, साढे 10 लाख रुपये की चोरी

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड पर स्थित श्रीलेदर शोरुम में रविवार अहले सुबह बडी चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने शटर तोड कर अंदर घुसे और कैश काउंटर से करीब साढे 10 लाख रुपये ले उडे।

समस्तीपुर : रविवार सुबह श्रीलेदर शोरुम में चोरी की घटना सामने आई। कर्मियों ने बताया कि शनिवार रात हमेशा की तरह शटर बंद कर वे घर चले गये थे। रविवार सुबह जब पहुंचे तो शटर टूटा और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त था। चूंकि रविवार को बैंक बंद रहता है, इसलिए कैश शोरुम के काउंटर में ही रखा गया था। बदमाशों ने अलग-अलग काउंटर का लॉक तोड कर करीब साढे 10 लाख रुपये निकाल लिये।

कैसे दिया वारदात को अंजाम

प्रारंभिक जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, सुबह करीब चार बजे आधा दर्जन बदमाश घटना को अंजाम देने पहुंचे थे। पांच बदमाश बाहर खडे थे जबकि एक अंदर घुसा। उसने काउंटर का लॉक तोड कर रुपये निकाले और बैग में भर कर मोहनपुर की ओर भाग निकले। जिस तरह से वारदात की गई, उससे प्रतीत होता है कि बदमाश पहले से आसपास की गतिविधियों से पूरी तरह वाकिफ थे।


इलाके में दहशत

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों और व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। मोहनपुर रोड पर यह शोरुम बेहद व्यस्त इलाके में स्थित है। शोरुम के सामने ही समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य मार्ग है, जहां दिन-रात लोगों की आवाजाही रहती है। इसके अलावा यहां दर्जनों दुकानें, बैंक, एटीएम, शोरुम और पेट्रोल पंप भी हैं। ऐसे में पुलिस गश्ती और सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठ रहे हैं। एएसपी संजय पांडेय ने कहा कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अनुसंधान जारी है। जल्द ही आरोपितों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close