bastarbig breakingछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़बड़ी खबरबस्तरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
बीजापुर के बासागुड़ा इलाके में जवानो और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,4 नक्सली ढ़ेर….

रायपुर/प्रविंस मनहर – बस्तर में लगातार नक्सलियों के खिलाफ हमारे जवान डंटे हुए हैं भारी बारिश में भी मुठभेड़ जारी हैं। शनिवार देर शाम बीजापुर जिले के बासागुड़ा इलाके में मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव, INSAS, SLR समेत बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक जिले के दक्षिण-पश्चिमी जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। हालांकि, जवानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने मुठभेड़ लोकेशन की सूचना नहीं दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को पुख्ता इनपुट मिले थे। इसी के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था।
Advertisement




