बीजापुर : छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से ठीक पहले नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। बीजापुर जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र स्थित यमपुर सैंड्रा बोर गांव में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली वेको देवा और ग्रामीण समैया की बेरहमी से हत्या कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, यह घटना बीती रात की है जब नक्सलियों ने दोनों को मुखबिरी के शक में मौत के घाट उतार दिया। इस बर्बर हत्या के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने घटना की जानकारी मिलने की पुष्टि की है और कहा कि मामले की तस्दीक के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना ऐसे वक्त पर सामने आई है जब पूरे क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
Advertisement




