[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG NEWS:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-जशपुर दौरे पर,विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

प्रविंस मनहर/रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर और जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे धार्मिक आयोजन में शामिल होने के साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे और विभागीय स्टालों का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत बलरामपुर जिले के ग्राम कर्रा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री लगभग दोपहर 1 बजे कर्रा पहुंचकर यहां आयोजित महारुद्र यज्ञ एवं शिव महापुराण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री साय बलरामपुर से जशपुर जिले के लिए रवाना होंगे। वे लगभग दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर जशपुर जिले के ग्राम पंडरीपानी पहुंचेंगे।पंडरीपानी में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साथ ही वे विभागीय स्टालों का अवलोकन कर शासन की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी भी लेंगे।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close