छत्तीसगढ़ जल्द होगी नए मुख्य सचिव की नियुक्ति, कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में भी हो सकता है बदलाव
रायपुर। Raipur News: छत्तीसगढ़ में जल्द ही नए मुख्य सचिव की नियुक्ति होने वाली है, क्योंकि वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा वृद्धि 30 सितंबर को समाप्त हो जाएगी।
बता दें कि, IAS विकास शील 1994 बैच के आईएएस अधिकारी, राज्य के पांच वरिष्ठ अफसरों में से एक हैं, जिन्हें मुख्य सचिव बनाया जा सकता है। उनकी नियुक्ति के साथ-साथ बड़ी प्रशासनिक सर्जरी भी संभव है, जिसमें कई वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में बदलाव हो सकता है।
Raipur News: वहीं कुछ वरिष्ठ अधिकारियों को मंत्रालय से बाहर किया जा सकता है, जिनमें रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू, रिचा शर्मा, निधि छिब्बर और अमित अग्रवाल शामिल हैं। इसके साथ ही कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदला जा सकता है। वहीं 1994 बैच के अधिकारी विकास शील 29 सितंबर को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे और नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में जॉइनिंग देंगे।




