[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Jitu Patwari Brother: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का भाई गिरफ्तार, इस मामले में पुलिस कर रही पूछताछ, सियासी गलियरों में हलचल

इंदौर। Jitu Patwari Brother: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी से कथित ड्रग्स नेटवर्क मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी के बाद मिले इनपुट के आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर सवाल-जवाब शुरू किए हैं।

Shakuntala Porte Video: “मेरा बस चले तो पूरी विधानसभा को नशामुक्त कर दूं”,आखिर क्यों विधायक ने कही ये बात, क्या नशामुक्त होगा ये विधानसभा क्षेत्र?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद जांच टीम ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया। शुरुआती पूछताछ में नाना पटवारी ने आरोपियों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह संबंध केवल परिचय तक सीमित था या मामले में उनकी कोई अन्य भूमिका भी है। जांच अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, संपर्क और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तथ्यों का मिलान किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।

IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 IAS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

Jitu Patwari Brother: सूत्रों के मुताबिक, नाना पटवारी का नाम पहले भी एक ड्रग्स से जुड़े मामले में चर्चा में आ चुका है। इसी कारण जांच एजेंसियां पुराने मामलों और मौजूदा जांच के बीच संभावित संबंधों की भी पड़ताल कर रही हैं। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल बढ़ गई है। वहीं, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखें

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close