अगवा किए गए ASI और शिक्षक को पुलिस ने छुड़ाया, कल हुआ था अपहरण

दंतेवाड़ा। नक्सलियों द्वारा अपहरण किए गए एक एसआई और एक शिक्षक को पुलिस ने छुड़ा लिया है। दोनों सुरक्षित हैं और पुलिस के कब्जे में है। हालांकि देर शाम ये बात सामने आई थी, एसआई ललित कश्यप की नक्सलियों ने हत्या कर दी है, लेकिन खबर अफवाह साबित हुई।
हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं है कि उनका अपहरण हुआ था या फिर वो खुद कहीं गए थे। अगवा किये गये एसआई का नाम ललित कश्यप और शिक्षक का नाम जयसिंह कुरेटी है। इन दोनों का अपहरण जबेली गांव से किया गया था। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी जांच में जुट गये थे।
जानकारी के मुताबिक एएसआई और शिक्षक दोनों आपस में एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। शिक्षक जयसिंह जबेली में पदस्थ है, वहीं एसआई ललित सबेली स्थित सीआरपीएफ कैंप के थाने में पदस्थ है। ये दोनां अक्सर साथ ही जबेली गांव जाया करते थे। रविवार को भी ये लोग जबेली गांव गये हुये थे। उसके बाद से ही जो थाने में पदस्थ एसआई हैं वो अभी तक के थाने नहीं लौटे तो लोगों को शंका हुई।
हालांकि जब इस बारे में पुलिस ने सोमवार की शाम जबेली के ग्रामीणों से बात की तो पता चला कि रविवार को दोनों को देखा गया था लेकिन उसके बाद दोनों को नहीं देखा गया । ग्रामीणो ने कहा था कि शिक्षक और एएसआई को कुछ नक्सलियों ने अगवा कर अपने साथ ले गये है।
सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले पर लगातार खोजबीन शुरू कर इलाके की सर्चिंग में जूट गईं थी, देर शाम तक पुलिस पार्टी इलाकों में सर्चिंग में जुटी थी, जिसके बाद ये कामयाबी मिली है।



