Breaking news
Advertisement
big breakingछत्तीसगढ़पॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

आज से शुरू हुआ रायपुर-राजिम मेमू पैसेंजर,CM साय ने हरीझंडी दिखा कर किया रवाना

रायपुर/प्रविंस मनहर – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजिम रेलवे स्टेशन से राजधानी रायपुर तक मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया,बता दे की 8 साल के लंबे इंतजार के बाद राजिम, गोबरा नवापारा की जनता को नैरो गेज रेल लाइन से ब्रॉड गेज रेल लाइन की सौगात मिली,लोगों ने इस मेमू ट्रेन की शुरूवात को क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक पल बताया लोगों का कहना है,कि इस ट्रेन के चलने से क्षेत्र के हजारों लोग जो रोजाना राजधानी में नौकरी,उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ सम्बन्धी कारणों के चलते रोजाना आना जाना करते है,उनके लिए ये मेमू ट्रेन मिल का पत्थर साबित होगा, बढ़ती महंगाई में ट्रेन का सफर लोगों के लिए राहत भरा और आसान रहने वाला है।

व्ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इस नई रेल सेवा से राजिम सहित गरियाबंद एवं देवभोग क्षेत्र के लोगों को भी राजधानी रायपुर तक सस्ती और किफायती यात्रा का विकल्प प्राप्त होगा। विद्यार्थी, नौकरीपेशा वर्ग और व्यापारी वर्ग सहित सभी के लिए यह ट्रेन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का प्रयाग, राजिम अब रेल नेटवर्क से जुड़ गया है। ग्रामीण अंचलों से राजधानी रायपुर का आवागमन अब और अधिक सुगम, सुविधाजनक और किफायती बन गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close