
रायपुर। विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा छत्तीसगढ़ दौरे पर आने वाले हैं। राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 1 जुलाई को छत्तीसगढ़ आएंगे। इसकी जानकरी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी है।
दरअसल, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरिया जिले के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा किये। सीएम बघेल ने कहा कि सरगुजा संभाग में सरगुजा, बलरामपुर, सूरजपुर और जशपुर जिला कंपलीट हो गया है। अब कोरिया जिला ही बचा है। वहां जा रहा हूं। इस बीच एक दिन के लिए रायपुर आना है क्योंकि रथयात्रा है।
वहीं सीएम ने बताया कि एक जुलाई को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भी आएंगे। उनकी विधायकों के साथ मुलाकात होनी है और पत्रकार वार्ता भी होगी। उसके बाद फिर से सीएम 3 जुलाई से कोरिया जिले का विधानसभा क्षेत्र बचेगा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही को कंपलीट करेंगे। सीएम बघेल ने कहा, इस भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में बहुत सारे योजनाओं की लोगों को जानकारी मिल रही है। वहीं जनता की परेशानी है उसके बारे में भी हम लोग निर्णय लेते हैं।




