प्रदेश में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, दिन का तापमान सामान्य से 29.8 डिग्री ऊपर पहुंचा
रायपुर। CG Weather Update: प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। धीरे-धीरे ठंड में हल्की कमी दर्ज की गई है। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी के संकेत मिलने लगे हैं। दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री तक ऊपर पहुंच गया है।
बता दें किं, बीते दिनों न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से ढाई डिग्री अधिक है। दिन का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से ऊपर है। वहीं रात की ठंड भी कमजोर पड़ रही है और न्यूनतम तापमान में लगातार 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
CG Weather Update: वहीं ऐसे में आज न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है, और राजधानी रायपुर में धुंध छाने की संभावना है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड जरूर महसूस हुई, लेकिन दिन चढ़ते ही धूप ने असर दिखाया। प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है।
यह भी देखें




