[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, सदन में दी गई स्वर्गीय दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि

रायपुर। CG Vidhan Sabha 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा की दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। आज वित्त मंत्री ओपी चौधरी प्रदेश का 2026-27 का बजट पेश करेंगे। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही छत्तीसगढ़ विधानसभा में दी गई स्वर्गीय दीनदयाल पोर्ते को श्रद्धांजलि,  पोर्ते अविभाजित मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व सदस्य थे। दिवंगत के सम्मान में सदन की कार्यवाही पाँच मिनट के लिए स्थगित कर दी गई है।

बता दें कि,आज 24 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी  दोपहर 12:30 बजे विधानसभा में राज्य का तीसरा बजट पेश करेंगे। बजट सत्र को लेकर विधायकों की ओर से व्यापक तैयारी की गई है। सत्र के दौरान विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं। इसके अलावा ध्यानाकर्षण की 61 सूचनाएं, नियम 139 के तहत 1 सूचना, 13 अशासकीय संकल्प, शून्यकाल की 9 सूचनाएं तथा 112 याचिकाएं प्रस्तुत की गई हैं।

CG Vidhan Sabha 2026:  यह बजट 2026-27 के लिए होगा, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, जल संसाधन, बस्तर विकास, शिक्षा, ग्रामीण और कृषि क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है। बजट का आकार 1 लाख 85 हजार से 1 लाख 90 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि होगी: 2023-24 में 1 लाख 32 हजार करोड़ और 2024-25 में 1 लाख 65 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close