[t4b-ticker]
Advertisement
bollywoodट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबर

Achyut Potdar Passes Away: फिल्म 3 इडियट्स के इस मशहूर एक्टर का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

नई दिल्ली। Achyut Potdar Passes Away: सिनेमा जगत से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। जहां बॉलीवुड और मराठी फिल्म जगत के वेटरन एक्टर अच्युत पोतदार का निधन हो गया है। उन्होंने 91 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। उन्होंने फिल्म ‘3 इडियट्स’ में प्रोफेसर का किरदार निभाया था। जिसमें उनके फेसम डायलॉग ‘अरे कहना क्या चाहते हो’ से खास पहचान मिली थी।

दरअसल, कल एक्टक की तबीयत खराब होने पर थाणे के जूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उनका निधन हो गया। वहीं आज उनका थाणे में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन से पूरे सिनेमा जगत में शोक की लहर है।

Achyut Potdar Passes Away: बता दें कि,’3 इडियट्स’, ‘लगे रहो मुन्ना भाई’, ‘इश्क’, ‘वास्तव: द रियालिटी’ जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाई है। साथ ही वे मराठी सिनेमा में भी काम कर चूकें हैं। वे बडे़ पर्दे के अलावा वह छोटे पर्दे के भी एक उम्दा एक्टर थे।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close