टी-20 मैच में टीम इंडिया की धमाकेदार जीत, कप्तान सूर्यकुमार और ईशान ने लगाए तूफानी अर्धशतक
रायपुर। IND vs NZ 2nd T20: रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में कल भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए टी-20 मुकाबले में भारत ने शानदार जीत हासिल की। भारत ने न्यूजीलैंड को T20 मुकाबले में 7 विकेट से हराया। भारत ने 15.2 ओवर में 3 विकेट के नुकसान 209 रन बना लिए। भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से मात दी है। सूर्यकुमार यादव 82 रन और शिवम दूबे 36 रन बनाकर नाबाद रहे।
टीम इंडिया ने 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंदों पर नाबाद 82 रन ठोके। जबकि, ईशान किशन ने 32 गेंदों में 76 रनों की तेज़ पारी खेली। वहीं सूर्या–ईशान के बीच 122 रनों की साझेदारी से मैच जिताई। भारत के लिए ईशान किशन और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने धमाकेदार प्रदर्शन किया। ईशान ने 76 और सूर्यकुमार ने 82 रन बनाए।
IND vs NZ 2nd T20: बता दें कि,दोनों टीम के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला गया था, जिसमें भारत ने 48 रनों से जीत हासिल की। अब ये मुकाबला जीत भारत सीरीज में 2-0 से आगे हो गया है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 25 जनवरी को गुवाहाटी में खेला जाएगा।




