[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशधर्मबड़ी खबरलाइफ स्टाइल

20 या 21 अक्टूबर कब मनाई जाएगी दिवाली? जानिए क्या है इसकी सही तिथि

नई दिल्ली। Diwali 2025: हिंदू धर्म में दिवाली का विशेष महत्व है। देशभर में दिवाली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। बाजारों में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमा लोगों को आकर्षित कर रही है। दिवाली देशभर में पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। सनातन धर्मावलंबियों के लिए यह पर्व बेहद खास होता है। लेकिन इस बार भी दिवाली को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है की दिवाली 20 को है या 21 को। तो चलिए जानते हैं सही तिथि क्या है।

कब है दिवाली

दरअसल, इस साल 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा। ऐसे में 18 अक्टूबर को धनतेरस, 19 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और 20 अक्टबूर को दिवाली मनाई जाएगी।

पूजा का शुभ मुहूर्त

 

दिवाली के दिन लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7 बजकर 08 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

Diwali 2025:  मान्यताओं के अनुसार, दिवाली वाले दिन सबसे पहले गणेश जी का पूजन करना चाहिए। गणेश जी के पूजन से शुभता बनी रहती है। सिर्फ लक्ष्मी जी का पूजन करने से धन संपदा तो मिलती है, लेकिन साथ ही विकार भी उत्पन्न होते हैं। इसलिए सर्वप्रथम गणेश जी का विधि-विधान से पूजन करना करना चाहिए।

 

 

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close