Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राजधानी में होगा भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन, राज्य का नाम रोशन करने वाले प्रवासियों को किया जाएगा सम्मानित

रायपुर। Chhattisgarhi Sammelan: राजधानी रायपुर में 27–28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जो की ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर आयोजित यह सम्मेलन छत्तीसगढ़िया अस्मिता, संस्कृति और वैश्विक पहचान को नई ऊर्जा देगा। इसमें मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बता दें कि, विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़वासियों को विशेष आमंत्रण भेजा जाएगा, ताकि वे अपनी मातृभूमि से पुनः जुड़ सकें। प्रवासियों के पंजीयन के लिए एक विशेष ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है, जिससे देश-विदेश से प्रतिभागी आसानी से अपना पंजीकरण कर सकेंगे। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति और परंपराओं से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर राज्य का नाम रोशन करने वाले प्रवासी छत्तीसगढ़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

Chhattisgarhi Sammelan: विशेषज्ञ प्रवासी युवा प्रतिभाओं के लिए मार्गदर्शन सत्र भी आयोजित करेंगे, जिससे उन्हें करियर, उद्यमिता और नवाचार के क्षेत्र में नई दिशा मिल सके। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रवासियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे। अतिथियों के स्वागत में पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, जिससे उन्हें अपनी मिट्टी की खुशबू और स्वाद का अनुभव हो सके।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close