[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CM Helpline Number: सीएम हेल्पलाइन में लगी शिकायतों की झड़ी, 5 दिनों में 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज

रायपुर। CM Helpline Number:  प्रदेश सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम लोगों की समस्याओं के समाधान का बड़ा माध्यम बनती जा रही है। हेल्पलाइन के जरिए राज्यभर से बड़ी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच दिनों में ही 15 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गई हैं।

जानकारी के मुताबिक डायल 1076 पर कॉल कर लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं की शिकायत कर रहे हैं। इनमें सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद, साफ-सफाई व्यवस्था, बिजली आपूर्ति में गड़बड़ी, पेयजल समस्याएं तथा सामान्य विवादों से संबंधित बताई जा रही हैं।

हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है, जहां उनके निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। सरकार का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना और शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना है।

अधिकारियों का कहना है कि सीएम हेल्पलाइन के प्रति लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते शिकायतों की संख्या में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। सरकार ने संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निराकरण के निर्देश दिए हैं ताकि नागरिकों को राहत मिल सके।

CM Helpline Number:  प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही को मजबूत बनाने के लिए सीएम हेल्पलाइन को महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है, जहां आम नागरिक सीधे अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचा सकते हैं।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close