Breaking news
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी, सुहागरात पर ही दूल्हे की मौत, गांवभर में हुई थी शादी की खूब चर्चा

यूपी। Jaunpur News: यूपी के जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा अधूरा रह गया। 75 साल के एक बुजुर्ग ने 35 साल की महिला से शादी की और सुहागरात के बाद ही उनकी अचानक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया।

दरअसल, यह पूरा मामला जौनपुर के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछमुछ गांव का है। यहां 75 साल के संगरू राम की पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई। जिनकी कोई संतान नहीं थी। जिसके बाद वह अकेले खेती किसानी करके अपना जीवन यापन करता था। बीते कुछ दिनों से वह दूसरी शादी करने की बता कह रहा था। जिसके बाद उसने जलालपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय मनभावती से कोर्ट मैरिज करने के बाद मंदिर में शादी रचाई।

Jaunpur News: मिली जानकारी के अनुसार, मनभावती (35) के पति की मौत सात साल पहले बीमारी से हो गई थी। मनभावती की तीन संतानहैं। इस बीच संगरू और मनभावती एक-दूसरे के संपर्क में आए और दोनों ने शादी कर ली। वहीं शादी के अगले दिन ही सुबह संगरू की तबीयत अचानक खराब हो गई और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि, संगरू के भतीजे काम के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। फिलहाल गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close