[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़दुर्गबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Bhilai GST Raid: ट्रांसपोर्ट कंपनी में GST की बड़ी रेड, 24 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारियों ने खंगाले दस्वावेज और रिकॉर्ड

भिलाई। Bhilai GST Raid: छत्तीसगढ़ के भिलाई में मंगलवार को एक बड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारी के ठिकानों पर GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, जाने-माने ट्रांसपोर्टर इंद्रजीत सिंह से जुड़ी हैवी ट्रांसपोर्ट कंपनी (HTC) के ठिकानों पर GST की टीम ने दबिश दी है। कार्रवाई के दौरान कंपनी के दस्तावेजों और कारोबारी रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

Raipur News: बाजार में खरीदारी करने जा रहे तो रहें सावधान, 12 लाख कैश और जेवरात के साथ महिला गिरफ्तार, बच्चों-महिलाओं को बनाते थे निशाना

ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कंपनी में पहुंची टीम

बताया जा रहा है कि GST विभाग की टीम मंगलवार सुबह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित HTC के कार्यालय पहुंची। यहां अधिकारियों ने कंपनी से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात खंगालना शुरू किया। जानकारी के अनुसार, कार्रवाई में छत्तीसगढ़ GST और सेंट्रल GST की संयुक्त टीम शामिल है। जांच के दौरान कंपनी के कारोबार से जुड़े विभिन्न रिकॉर्ड की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

भिलाई के साथ बलौदा बाजार में भी कार्रवाई

GST विभाग की कार्रवाई सिर्फ भिलाई तक सीमित नहीं रही। बताया जा रहा है कि कंपनी के बलौदा बाजार स्थित यार्ड में भी अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर जांच की है। अधिकारियों द्वारा कंपनी के वाहनों और उनसे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कार्रवाई किस विशेष मामले या कथित अनियमितता के संबंध में की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

1500 से ज्यादा वाहनों की जानकारी

जानकारी के मुताबिक, HTC के पास 1500 से अधिक ट्रक और अन्य व्यावसायिक वाहन हैं। GST टीम द्वारा वाहनों से जुड़े रिकॉर्ड, बिलिंग और अन्य कारोबारी दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों की टीम कंपनी के रिकॉर्ड को खंगालकर टैक्स से जुड़े मामलों की जानकारी जुटा रही है।

BIG BREAKING:रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ी सौगात,महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त आज होगी जारी

24 से ज्यादा अधिकारी जांच में शामिल

Bhilai GST Raid: सूत्रों के अनुसार, GST की इस कार्रवाई में 24 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं। टीम अलग-अलग स्थानों पर दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच कर रही है। फिलहाल कार्रवाई जारी है। GST विभाग की जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि विभाग को क्या-क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं और कंपनी के खिलाफ आगे किस तरह की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल GST विभाग की ओर से कार्रवाई को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close