छत्तीसगढ़
धान खरीदी से पहले किसान परेशान, सहकारी बैंक में खाता खोलने के लिए काट रहे चक्कर, बैंक के सामने किसानों ने दिया धरना

सूरजपुर। जिले के भैयाथान सहकारी बैंक से नाराज सैकड़ो किसान आज देर शाम तक बैंक के सामने धरने पर बैठे रहे. दरअसल धान खरीदी की शुरुआत से पहले भैयाथान क्षेत्र के किसान सहकारी बैंक में खाता खोलने के लिए बीते दो तीन दिनों से चक्कर काट रहे है. जहां मंगलवार को खाता खुलवाने के आखरी दिन है.

ऐसे में आज सुबह से कतार लगाए सैकड़ो किसानों का खाता बैंक प्रबंधन द्वारा नही खोला गया और समय पर किसानों को बैंक से बाहर निकाल बैंक बन्द कर दिया। जिससे आक्रोशित किसानों ने बैंक के सामने देर शाम को दो घण्टे तक धरना देकर आज ही खाता खोलने की मांग करते रहे. जहा कलेक्टर सुरजपुर को मामले की जानकारी के बाद फोन पर प्रदर्शनकारियों से चर्चा कर मंगलवार को सभी के खाते खोलने का आश्वासन दिया। जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन बन्द किया।
Advertisement




