[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़देशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

Droupadi Murmu Visit MP : कल से 5 दिवसीय मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। Droupadi Murmu Visit MP : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 18 से 22 जून तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान 18 और 19 जून को उनका प्रवास ओंकारेश्वर में प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं और संपूर्ण ओंकारेश्वर क्षेत्र को हाई-अलर्ट सुरक्षा घेरे में रखा गया है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए मंदिर परिसर, हेलीपेड, वीआईपी रूट और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा एजेंसियों की विशेष तैनाती की गई है। जिला प्रशासन, पुलिस और अन्य सुरक्षा बल लगातार निगरानी बनाए हुए हैं ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Rahul Gandhi On Telegram: Telegram बैन पर भड़के राहुल गांधी, कहा-‘मोदी जी दिखावा छोड़िए, माफ़िया पर वार कीजिए’

17 से 19 जून तक नो-ड्रोन जोन

कलेक्टर ऋषव गुप्ता द्वारा जारी आदेश के अनुसार 17 जून से 19 जून तक ओंकारेश्वर क्षेत्र और कोठी हेलीपेड के आसपास दो किलोमीटर की परिधि में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। सुरक्षा कारणों से इस अवधि में किसी भी व्यक्ति को ड्रोन या ड्रोन कैमरे के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इन वस्तुओं के साथ प्रवेश पर रोक

सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर कई वस्तुओं को प्रतिबंधित किया गया है। आगंतुकों को ड्रोन, धारदार हथियार, ज्वलनशील सामग्री, पटाखे, लाठी-डंडे, पानी की बोतलें, छाते, बैग, झोले, तंबाकू उत्पाद और अन्य संदिग्ध वस्तुएं साथ लाने की अनुमति नहीं होगी। सभी लोगों की प्रवेश से पहले सघन जांच की जाएगी।

यातायात व्यवस्था में रहेगा बदलाव

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर 17 जून से 19 जून दोपहर 12 बजे तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है। इंदौर-खंडवा मार्ग पर भारी वाहनों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से कराया जाएगा ताकि सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

इंदौर, खंडवा और मूंदी की दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को ट्रेंचिंग ग्राउंड (नया बस स्टैंड) और ताम्रकर पार्किंग स्थल पर वाहन खड़े कर पैदल मंदिर एवं घाट क्षेत्र तक जाना होगा। वहीं बसों की पार्किंग मोरटक्का में निर्धारित की गई है, जहां से प्रशासन विशेष परिवहन सुविधा उपलब्ध कराएगा।

Monsoon Update: धीमी हुई मानसून की रफ्तार, देरी से फिर बढ़ी गर्मी, जानें कब होगी झमाझम बारिश

काफिले के दौरान अस्थायी नो-व्हीकल जोन

Droupadi Murmu Visit MP : राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के दौरान निर्धारित मार्गों पर अस्थायी रूप से वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। सुरक्षा कारणों से लागू यह व्यवस्था राष्ट्रपति के गंतव्य तक पहुंचने के बाद सामान्य कर दी जाएगी। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close