Uncategorized
लता मंगेशकर के निधन से संगीत प्रेमियों से लेकर आम लोग भी स्तब्ध, नम आंखों दी श्रद्धांजलि

सूरजपुर। आज भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से सूरजपुर के संगीत प्रेमियों से लेकर आम लोग भी स्तब्ध है. जहा लोगों ने नम आंखों से संगीत की देवी लता मंगेशकर को विनम्र श्रद्धांजलि दी. इसी कड़ी में सूरजपुर में संचालित हो रहे कलाकेंद्र में आज लता मंगेशकर के निधन पर उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई.
वहीँ उनके गाए हुवे गीतों को कला केंद्र के छात्रों व प्रशिक्षकों द्वारा गाकर उनको याद किया गया. वही लोग उनके निधन को संगीत के एक सदी का अंत बताया।
Advertisement




