Breaking news
Advertisement
खेलबड़ी खबर

अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये पोलार्ड पर जुर्माना

हैदराबाद: मुंबई इंडियंस के हरफनमौला कीरोन पोलार्ड को CSK के खिलाफ आईपीएल फाइनल में अंपायर के फैसले पर असंतोष जताने के लिये मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना भरना पड़ा।

पोलार्ड को आईपीएल आचार संहिता की धारा 2 . 8 के तहत लेवल एक के अपराध का दोषी पाया गया। इसके तहत मैच रैफरी जवागल श्रीनाथ का फैसला अंतिम और सर्वमान्य होगा। पारी के आखिरी ओवर में पोलार्ड ने पिच छोड़कर ट्रैमलाइन (वाइड गेंद के लिये चिन्हित) के पास जाकर स्ट्राइक ली जिससे मैच अधिकारी ने उन्हें आगाह किया । तीनों बार अंपायर नितिन मेनन ने गेंद वाइड नहीं दी जिसकी पोलार्ड अपेक्षा कर रहे थे।

तीन गेंद खाली जाने के बाद पोलार्ड ने अपना बल्ला हवा में उछाला। डवेन ब्रावो जब चौथी गेंद डालने जा रहे थे तो पोलार्ड उपहास करते हुए स्टम्प खुला छोड़कर क्रीज की तरफ जाने लगे। अंपायर इयान गूड और मेनन ने उसे इसके लिये फटकार लगाई। पोलार्ड ने उनकी बात सुनी और फिर अगली दो गेंद पर ब्रावो को दो चौके लगाये।

Advertisement

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close