[t4b-ticker]
Advertisement
ट्रेंडिंग-न्यूज़दिल्लीदेशबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़

Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पहली बार लाल किले से गूंजा ‘वंदे मातरम्’, पीएम मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा

नई दिल्ली। Independence Day 2026: देश आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों तक तिरंगे के रंग में देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय समारोह की शुरुआत महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया।

Independence Day 2026: देश मना रहा 80वां स्वतंत्रता दिवस, रायपुर में CM साय फहराएंगे तिरंगा

लगातार 13वीं बार पीएम मोदी ने किया ध्वजारोहण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से लगातार 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के दौरान भारतीय सेना की सेरेमोनियल बैटरी ने 21 तोपों की सलामी दी। समारोह में स्वदेशी 105 मिमी लाइट फील्ड गन का इस्तेमाल किया गया। ध्वजारोहण के दौरान भारतीय वायुसेना के दो MI-17 हेलीकॉप्टरों ने आसमान से पुष्पवर्षा कर स्वतंत्रता दिवस समारोह को और भव्य बना दिया।

पहली बार लाल किले से गूंजा ‘वंदे मातरम्’

इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस इसलिए भी खास है क्योंकि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे हो रहे हैं इस ऐतिहासिक अवसर पर पहली बार लाल किले से ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया। लाल किले के सामने ज्ञानपथ पर ‘वंदे मातरम्’ की विशेष आकृति भी बनाई गई। इसमें सेना, नौसेना और वायुसेना के कैडेटों के साथ ‘मेरा भारत’ के स्वयंसेवकों समेत करीब 2,500 युवाओं ने हिस्सा लिया।

‘विकसित भारत@2047’ पर युवा शक्ति का जोर

इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह की थीम में ‘विकसित भारत@2047 के लिए युवा शक्ति’ और ‘वंदे मातरम् के 150 वर्ष’ को प्रमुखता दी गई है। समारोह में देश की युवा शक्ति, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में इस ऐतिहासिक अवसर का उल्लेख करते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार लाल किले की प्राचीर से ‘वंदे मातरम्’ की गूंज सुनाई दे रही है।

देशभर में उत्सव का माहौल

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति से जुड़े आयोजन किए जा रहे हैं। स्कूलों, सरकारी संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया गया। लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले वीरों और शहीदों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। 80वें स्वतंत्रता दिवस का यह समारोह देश की आजादी के इतिहास, युवा शक्ति और ‘वंदे मातरम्’ की 150 साल पुरानी विरासत को एक साथ जोड़ने वाला विशेष अवसर बन गया है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close