Breaking news
Advertisement
religiousट्रेंडिंग-न्यूज़देशदेश-विदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

Ganesh Chaturthi 2025: 26 या 27 अगस्त कब है गणेश चतुर्थी ? जानें क्या है इसकी सही तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली। Ganesh Chaturthi 2025: हिंदू धर्म हर महीने कई तरह के तीज त्योहार आते हैं। जिनका अपना अलग ही महत्व है। ठीक उसी प्रकार गणेश चतुर्थी का पर्व भी महत्वपूर्ण माना जाता है। भगवान गणेश को प्रथम पूज्य कहा गया है। कोई शुभ कार्य करने से पहले उनकी पूजा की जाती है। बता दें कि, हर साल गणेश चतुर्थी का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में इस बार यह पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं 10 दिनों तक चलने वाले इस पर्व का शुभ मुहूर्त क्या है।

सही तिथि

भाद्रपद माह की चतुर्थी तिथि की शुरुआत 26 अगस्त को दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से होगी। जिसका समापन 27 अगस्त को दोपहर 03 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को शुरू होगा और इसी दिन गणेश स्थापना की जाएगी।

शुभ मुहूर्त

27 अगस्त 2025 को मध्याह्न काल में गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 11:05 बजे से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।

पूजा विधि

Ganesh Chaturthi 2025: चतुर्थी वाले दिन शुभ जल्दी उठकर स्नान आदि करके पूजा स्थल को अच्छी तरह साफ कर लें और फूलों, रंगोली और अन्य सजावटी सामानों से सजाएं। इसके बाद शुभ मुहूर्त पर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें और वेदी पर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। पूजा करते वक्त हाथ में जल, फूल और चावल लेकर व्रत या पूजा का संकल्प लें। इसके बाद विधि भगवान गणेश की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराकर विधि पूर्वक पूजा करें और मोदक का भोग लगाएं। ध्यान रहें की पूजा के समय दूर्वा घास, लाल फूल और सिंदूर भी चढ़ाएं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close