Breaking news
Advertisement
अजब गजबछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़देशपॉलिटिक्सबड़ी खबरबस्तरब्यूरोक्रेट्सब्रेकिंग न्यूज़युथ अड्डारायपुरसंपादकीयहेल्थ

कांग्रेस को भगवान सद्बुद्धि दे, कृषि मंत्री राम विचार नेताम 

May God give wisdom to Congress: Agriculture Minister Ram Vichar Netam

रायपुर रिपोर्टर:- सुधीर वर्मा

प्रदेश में किसानों को फसल बीमा करने के लिए बाध्य किए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा बचा नहीं है, इसलिए वह किसानों को भ्रमित करने के लिए बेबुनियाद बयानबाज़ी कर रहे है।

नेताम ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान, बच्चे और बुजुर्गों के हित में कई जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। किसानों के हित में कल एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया, जब प्रधानमंत्री ने पूरे देश के किसानों के खातों में 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की। इनमें से अकेले छत्तीसगढ़ के किसानों को 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों के खातों में जमा की गई।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शुरुआत से ही योजनाबद्ध तरीके से किसानों के हित में काम कर रही है। लेकिन कुछ लोग राजनीति के लिए अनर्गल बयानबाजी करते हैं। नेताम ने कहा, “ऐसे लोगों को भगवान सद्बुद्धि दे और उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए।”

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close