[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़

गैंगस्टर अमन साव लड़ेगा विधानसभा चुनाव, वकील ने कराए नॉमिनेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर, कोर्ट ने फिर बढ़ाई रिमांड

RAIPUR NEWS. राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल गैंगस्टर अमन साव विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहा है। आज झारखंड से रायपुर आए वकील ने नॉमिनेशन फॉर्म पर अमन साव के हस्ताक्षर कराए हैं। अमन साव ने झारखंड की कोर्ट में चुनाव लड़ने की अनुमति के लिए आवेदन दिया है। मिली जानकारी के अनुसार झारखंड की बड़कागांव विधानसभा सीट से वह चुनाव लड़ेगा।

जेल में बंद गैंगस्टर अमन साव ने झारखंड की बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। इस संबंध में उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, लातेहार की अदालत में एक याचिका दाखिल की है। बता दें कि अमन साव झारखंड के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर में से एक है और वर्तमान में वह जेल में बंद है। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं। हाल ही में झारखंड एटीएस ने उसके लॉरेंस बिश्नोई से संबंधों का खुलासा किया है, जिससे उसकी आपराधिक गतिविधियों की गंभीरता और बढ़ गई है।

बता दें कि गैंगस्टर अमन साव को आज कोर्ट लाया गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कोर्ट में उसे पेश किया गया। 5 दिन की रिमांड खत्म होने पर कोर्ट में आज उसे JMFC कोर्ट में पेश किया गया था। गंज थाना में दर्ज FIR के चलते पुलिस ने 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया था। आज फिर से कोर्ट ने रिमांड बढ़ा दी है, अब अमनसाव को 28 अक्टूबर तक रिमांड में रहना होगा। वहीं तेलीबांधा थाना पुलिस भी कारोबारी के ऑफिस के बाहर हुए शूटआउट मामले में दर्ज FIR में पुलिस रिमांड पर ले सकती है।

गौरतलब है कि झारखंड में 13 और 20 नवंबर 2024 को विधानसभा की 81 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया। इसके तहत पहले चरण में 13 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close