[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक कल, धान खरीदी और किसानों के भुगतान को लेकर होगी चर्चा

रायपुर। Sai Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कल 14 नवंबर को साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जो सुबह 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

साय कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी, किसानों के भुगतान, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे और विधानसभा के शीतकालीन सत्र पर चर्चा होगी। इसके साथ ही  राज्य के विकास कार्यों, योजनाओं की प्रगति और आगामी सत्र की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Sai Cabinet Meeting: बता दें कि, नवंबर में होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति के संभावित आगमन को लेकर सुरक्षा, स्वागत और आयोजन संबंधी तैयारियों की समीक्षा होगी। इसके साथ ही विधानसभा सत्र की तिथि और अवधि पर निर्णय संभव है, जो दिसंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में बुलाया जा सकता है।

 

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close