[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुरहादसा

Urla 3D Factory Blast: राजधानी के इस फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट, 3 की दर्दनाक मौत, शरीर के उड़े चीथड़े, कई मजदूर घायल

हिमांशु पटेल/ रायपुर। Urla 3D Factory Blast:  राजधानी के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री में कल मंगलवार शाम 3डी फैक्ट्री में सिलेंडर ब्लास्ट से बड़ा हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे में दो से तीन मजदूरों की मौत की आशंका है, जबकि कई अन्य श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य अभी भी जारी है और मलबे में अन्य मजदूरों के फंसे होने की आशंका के चलते पुलिस, फायर ब्रिगेड और बचाव दल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फैक्ट्री के भीतर अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद मजदूर जान बचाकर बाहर भागे, जबकि कई कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए।

Urla 3D Factory Blast: सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है, जबकि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद रहकर बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।प्रारंभिक तौर पर हादसे की वजह सिलेंडर ब्लास्ट बताई जा रही है। हालांकि विस्फोट के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने फैक्ट्री परिसर को घेर लिया है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close