Breaking news
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

मंत्रालय में अब देर से आने वालों पर लगेगी लगाम, लागू होगी बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली

रायपुर। Biometric Attendance System: छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आधुनिक तकनीक आधारित आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली (AEBAS) लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह प्रणाली 1 दिसंबर 2025 से पूरी तरह प्रभावी हो जाएगी।

बता दें कि, सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को 7 नवंबर 2025 तक स्व-पंजीकरण (Self Registration) प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दें। पंजीकरण के लिए (लिंक उपलब्ध नहीं है) पोर्टल पर जाकर User/Employee Registration सेक्शन में आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

Biometric Attendance System: पंजीकरण के बाद अधिकारी और कर्मचारी अपनी उपस्थिति दर्ज करने के लिए AadhaarFaceRD (UIDAI) और AadhaarBAS (NIC) मोबाइल ऐप्लिकेशन का उपयोग कर सकेंगे। यह व्यवस्था पारदर्शिता बढ़ाने और उपस्थिति से जुड़ी गड़बड़ियों पर रोक लगाने में मदद करेगी।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close