[t4b-ticker]
Advertisement
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़मौसमरायपुर

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ मेहरबान, अगले 5 दिन पूरे प्रदेश में बारिश के आसार, गरज-चमक के साथ बरसेंगे बदरा

रायपुर। CG Monsoon Update:  छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और प्रदेशभर में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में मानसून के सक्रिय बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके चलते कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

Raipur Murder News: रायपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, कॉम्प्लेक्स में मिली मजदूर की खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत

मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर संभाग के कई जिलों में एक बार फिर भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सुबह से ही रुक-रुककर बारिश और गरज-चमक का दौर जारी है। बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के कारण मौसम बेहद सुहावना हो गया है।

Raipur Murder News: रायपुर में हत्या की सनसनीखेज वारदात, कॉम्प्लेक्स में मिली मजदूर की खून से लथपथ लाश, इलाके में दहशत

CG Monsoon Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, रायपुर का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है। लगातार बारिश के चलते तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस से भी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम और सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के कारण आने वाले दिनों में भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने निचले इलाकों में जलभराव और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

Advertisement
Tags

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close