छत्तीसगढ़बड़ी खबरब्रेकिंग न्यूज़रायपुर
CG TRANSFER : लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ 58 राजस्व निरीक्षकों का तबादला, आदेश तत्काल प्रभाव से लागू

रायपुर : राज्य शासन ने लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ 58 राजस्व निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। यह तबादला आदेश राज्य एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव त्रिलोचन पवार द्वारा जारी किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।
जारी निर्देश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई संबंधित कर्मचारी इस स्थानांतरण आदेश से असंतुष्ट है, तो वह आदेश जारी होने की तिथि से 15 दिनों के भीतर शासन द्वारा गठित वरिष्ठ सचिव समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। यह आवेदन सामान्य प्रशासन विभाग के संयोजक एवं सचिव को सौंपा जाना होगा।
Skip to PDF content
Advertisement




