Breaking news
Advertisement
Sportsछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग-न्यूज़धमतरीबड़ी खबर

धमतरी और कुरूद को मिली बड़ी सौगात, करोड़ों की लागत से बनाए जाएंगे मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

रायपुर। Multipurpose Sports Complex: धमतरी और कुरूद के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार ने क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत इनडोर बैडमिंटन हॉल और मल्टीपर्पज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। ये दोनों बिल्डिंग 5-5 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे और विभिन्न खेलों के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों के खेल उपकरण और संरचना की सुविधा प्रदान करेंगे। यह खेल के बुनियादी ढांचे का विस्तार और खिलाड़ियों को सुविधा देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

दरअसल, सीएम साय ने खेलों को बढ़वा देने के लिए प्रशिक्षण और प्रोत्साहन योजनाओं पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। इस पहल से न केवल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा बल्कि आने वाली नई पीढ़ी भी खेलों के लिए प्रेरित होंगी। बता दें कि, छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत मैदानों का उन्नयन, उच्च स्तरीय उपकरणों की उपलब्धता, खेल क्लबों को आर्थिक सहायता और पारंपरिक खेलों के आयोजन जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

Multipurpose Sports Complex: मिली जानकारी के अनुसार, धमतरी और कुरूद में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न इनडोर खेलों की आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। जिनमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कैरम, शतरंज, लूडो एवं साँप-सीढ़ी, डार्ट बोर्ड, स्नूकर, तीरंदाजी, योग कक्ष, स्क्वॉश, बास्केटबॉल, पिकलबॉल प्रमुख हैं।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close