Breaking news
Advertisement
क्राइमछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

कोरोना और फूड पॉइजनिंग से 10 नक्सलियों की मौत, एसपी बोले-सरेंडर करो, हम इलाज कराएंगे

दंतेवाड़ा। बस्तर में नक्सलियों की फूड पॉइजिनिंग और कोरोना से मौत की खबर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि 200 से अधिक नक्सली इसकी चपेट में है और अब तक 10 से अधिक नक्सलियों की मौत हो चुकी है। खबरों की माने तो एक साथ कई नक्सली कोरोना की चपेट में हैं। एसपी अभिषेक पल्लव ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि जिन 10 नक्सलियों की मौत हुई है। वे सभी कोरोना से पीड़ित थे। फिलहाल इसकी जांच चल रही है।

एसपी ने बताया कि हमने नक्सलियों से कहा है कि सरेंडर करें, हम उनका इलाज करवाएंगे। बता दें कि दंतेवाड़ा में बीते दिनों बड़ी संख्या में नक्सलियों के बीमार होने की खबर सामने आई थी। वहीं आज मौत की खबर ने चैंका दिया है।

कांकेर के आमाबेड़ा थानाक्षेत्र के पालूरमेटा गांव के एक ग्रामीण की नक्सलियों ने हत्या कर दी। मुखबिरी के शक में हथियार बंद नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक की पहचान सुखधर गावड़े के रूप में की है। बीती रात ही नक्सलियों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।

Advertisement
Tags

Editorjee News

I am admin of Editorjee.com website. It is Hindi news website. It covers all news from India and World. I updates news from Politics analysis, crime reports, sports updates, entertainment gossip, exclusive pictures and articles, live business information .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close